Friday, March 29, 2024
Advertisement

मीरा भायंदर नगर निगम चुनाव में BJP को जबरदस्त बहुमत, शिवसेना को लगा बड़ा झटका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 95 में से 61 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है जबकि राज्य सरकारी में इसकी सहयोगी शिवसेना को मात्र 22 सीटें मिली हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 21, 2017 19:49 IST
devendra fadnavis- India TV Hindi
devendra fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 95 में से 61 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है जबकि राज्य सरकारी में इसकी सहयोगी शिवसेना को मात्र 22 सीटें मिली हैं।

दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। सबसे बुरी हालत राकांपा की हुई है जिसे एक भी सीट नहीं मिली। वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी ने 26 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं जबकि पिछले चुनावों में इसने 19 सीटें जीतीं थीं।

मनसे ने पिछली बार एक सीट जीती थी लेकिन इस बार उसे एक भी सीट नसीब नहीं हुई। वर्ष 2012 में भाजपा को 32 और शिवसेना को 15 सीटें मिली थीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नतीजों का स्वागत करते हुए कहा, यह भाजपा की बड़ी जीत है। उन्होंने ट्वीट किया, अब विकास निश्चित है। हम निश्चित रूप से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, नेताओं और कार्यकर्ताओं को शानदार जीत के लिए बधाई हमारे में विश्वास जताने के लिए मैं मीरा-भायंदर के लोगों का धन्यवाद करता हूं मैं तेज विकास का आश्वासन देता हूं।

उन्होंने कहा कि चुनावी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई विश्वास और विकास की लहर और टीम भाजपा के प्रयासों की वजह से हुई है। बता दें कि चुनाव कल हुए थे जिसमें 95 सीटों के लिए 509 उम्मीदवार मैदान में थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement