कश्मीर घाटी में 22 सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जारी बैन शुक्रवार को हट गया। हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। यहां एक महीने से सोशल साइट्स पर बैन लगा हुआ था।
ख़बरों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घाटी में सभी प्रतिबंधित साइटें खुलने लगीं। गृह विभाग ने 26 अप्रैल को इन साइट्स पर एक माह के लिए प्रतिबंध लगाया था। यह अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई।
प्रतिबंध का नया आदेश जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां और सेना अभी प्रतिबंध जारी रखने के पक्ष में हैं। प्रतिबंध के दौरान कई इलाकों में वीपीएन के जरिये प्रतिबंधित साइटों के खुलने की बात सामने आई थी।