Saturday, April 20, 2024
Advertisement

कमल हासन का बड़ा बयान, 'जो भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वो मेरा रिलेटिव है'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता कमल हासन से राजनीति में आने का आग्रह किया। अभिनेता ने कहा कि जो लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, वे उनके 'संबंधी' हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 21, 2017 18:07 IST
Kejriwal Kamal Hassan meet- India TV Hindi
Image Source : PTI Kejriwal Kamal Hassan meet

चेन्नई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता कमल हासन से राजनीति में आने का आग्रह किया। अभिनेता ने कहा कि जो लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, वे उनके 'संबंधी' हैं। केजरीवाल ने चेन्नई में कमल हासन के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद अभिनेता ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं, वे सभी उनके संबंधी हैं, और इस नाते केजरीवाल भी उनके संबंधी हैं।

केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर उनके साझा विचार हैं और वे भविष्य में फिर मिलेंगे।आप नेता ने कहा कि देश भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता की समस्याओं का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं और कमल हासन ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। केजरीवाल ने कमल हासन से राजनीति में आने का आग्रह करते हुए कहा कि दोनों के बीच देश और साथ ही तमिलनाडु की स्थिति पर चर्चा हुई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement