Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लड़ेगी चुनाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (SP) ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार

Bhasha Bhasha
Updated on: March 27, 2016 16:15 IST
aparna yadav- India TV Hindi
aparna yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (SP) ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। अपर्णा यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।

गौरतलब है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी बडी बहू डिम्पल यादव, भतीजे धर्मेद्र तथा अक्षय प्रताप एवं बडे भाई के पौते तेज प्रताप लोकसभा और चचेरे भाई रामगोपाल राज्यसभा के सदस्य है। उनके पुत्र अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जबकि भाई शिवपाल सिंह कैबिनेट मंत्री है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement