Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

मथुरा में बोले अमित शाह, ‘यूपी को जमकर लूट रहे हैं चाचा-भतीजा’

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मथुरा में उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में चाचा-भतीजा

Bhasha Bhasha
Updated on: September 28, 2016 23:33 IST
pti- India TV Hindi
Image Source : PTI amit shah

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मथुरा में उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में चाचा-भतीजा जमकर लूट रहे हैं और उनकी अगुवाई में प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शाह मथुरा के दीनदयाल धाम में आयोजित दीनदयाल जन्मशती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "बीस सालों में अन्य प्रदेश कहां पहुंच गए और उत्तर प्रदेश जहां का तहां रह गया। चाचा-भतीजे की सरकार प्रदेश को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती। केंद्र की सरकार हर 15 दिन में गरीबों के लिए योजना बना रही है। प्रदेश में सरकार बनी तो गरीबों की होगी।"

उन्होंने कहा, "दीनदयाल की नीतियों पर चलकर ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। दीनदयाल और श्यामा प्रसाद ने जनसंघ बनाया था। दीनदयाल की नीतियों पर 13 राज्य सरकारें चल रही हैं। दीनदयाल का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था।"

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सांसद हेमा मालिनी और प्रमुख भाजपा नेताओं ने शिरकत की। यहां आसपास के इलाकों फरह, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस और अलीगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement