Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अंतिम फैसला आज, अखिलेश करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर आज अंतिम फैसला आएगा। जिसमें समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: January 22, 2017 8:27 IST
akhilesh yadav release his manifesto today through press...- India TV Hindi
akhilesh yadav release his manifesto today through press Conference

नई दिल्ली: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर आज अंतिम फैसला आएगा। जिसमें समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रेस कॉन्फ्रंस कर घोषणा पत्र जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 103 सीटें देने पर अखिलेश सहमत हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी घर हुई कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के फर्स्ट और सेकंड फेज के लिए 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं।  

आज समाजवादी पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का फैसला हो जाएगा कि सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है या नहीं। दिल्ली में पार्टी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा, अभी बातचीत चल रही है, रविवार सुबह तक तस्वीर साफ हो जाएगी। गठबंधन की उम्मीद बाकी होने का रुख दिखाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी कहा कि चर्चा जारी है। सपा के कुछ नेताओं ने भी संकेत दिए हैं कि बातचीत अभी चल रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement