Saturday, April 27, 2024
Advertisement

जनता और नेताओं के लिए हाउस टैक्स के अलग नियम क्यों: सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सवाल उठाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय गोयल की हवेली पर गृह कर में छूट दी जा सकती है, तो यह छूट दिल्ली की आम जनता को क्यों नहीं मिल सकती।

IANS IANS
Published on: March 29, 2017 20:57 IST
Manish sisodia- India TV Hindi
Image Source : PTI Manish sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सवाल उठाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय गोयल की हवेली पर गृह कर में छूट दी जा सकती है, तो यह छूट दिल्ली की आम जनता को क्यों नहीं मिल सकती। सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम ने पिछले साल गोयल की हवेली पर गृह कर माफ करने का फैसला किया था।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सिसोदिया ने पूछा, "अगर सदन (दिल्ली नगर निगम) भाजपा नेता की हवेली पर कर माफ कर सकता है, तो फिर किसी को आम जनता के लिए ऐसी छूट प्राप्त करने के लिए संसद में क्यों जाना पड़े?"

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम जनता के गृह कर में छूट देने के लिए भी उन्हीं नियमों और शक्तियों का प्रयोग करेगी, जिनका प्रयोग भाजपा शासित निगम ने अपने नेता को छूट दिलाने के लिए किया है।

ये भी पढ़ें

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement