Friday, March 29, 2024
Advertisement

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन को जान से मारने की धमकी

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी मिली है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 16, 2017 20:32 IST
Naqvi sister threat- India TV Hindi
Naqvi sister threat

बरेली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरहत नकवी समाज सेविका हैं और तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के पक्ष में आवाज बुलंद करती रही हैं। वे तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की पैरवी को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची थी। वहां से लौटते समय कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फरहत ने इस घटना की शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस मामले की छानबी में जुटी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement