Friday, April 19, 2024
Advertisement

राजद्रोह मामले में जेल जाने का कोई पछतावा नही, गर्व है: उमर खालिद

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद JNU के छात्र उमर खालिद ने कहा कि उन्हें जेल जाने का कोई पछतावा नही है और इस कथित मामले में गिरफ्तार होने का मुझे गर्व है।

Bhasha Bhasha
Published on: March 19, 2016 7:30 IST
umar khalid- India TV Hindi
umar khalid

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद JNU के छात्र उमर खालिद ने कहा कि उन्हें जेल जाने का कोई पछतावा नही है और इस कथित मामले में गिरफ्तार होने का मुझे गर्व है। राजद्रोह केे एक मामलें में उन्हें जेल हुई थी।

उमर ने कहा, इस विशेष मामले में जेल जाने का हमें कोई पछतावा नही है। हमें वास्तव में इस बात को लेकर गर्व है कि हमें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया, एक कानून जिसके तहत अरूंधति रॉय और बिनायक सेन जैसे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में कुछ लोगों के बीच उन्होंने कहा, हमारा नाम उन लोगों की सूची में शामिल हो गया जिन्हें अपनी आवाज उठाने के कारण जेल जाना पड़ा है।

करीब महीने भर पहले राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को एक अदालत ने 6 महीने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने 25,000-25,000 रूपए के निजी बांड और उतनी ही राशि के मुचलके पर दोनों आरोपियों को राहत दी।

दोनों 23 फरवरी से जेल में हैं। उन्होंने 23-24 फरवरी की दरम्यानी रात को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।  कन्हैया को 2 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय से 6 महीने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। अदालत का आज का आदेश राजद्रोह के एक मामले में दायर जमानत अर्जियों पर आया है जिनका पुलिस ने पहले इस आधार पर विरोध किया था कि आरोप गंभीर हैं क्योंकि वे परिसर में उस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे जहां राष्ट्रविरोधी नारे लगे थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement