Friday, April 26, 2024
Advertisement

SYL विवाद: अभय चौटाला और इनेलो के 72 अन्य कार्यकर्ता जेल से रिहा

पटियाला: सतलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये गये इनेलो नेता अभय चौटाला को पार्टी के 72 कार्यकर्ताओं के साथ आज यहां जेल से रिहा

Bhasha Bhasha
Updated on: February 27, 2017 17:14 IST
abhay chautala- India TV Hindi
abhay chautala

पटियाला: सतलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये गये इनेलो नेता अभय चौटाला को पार्टी के 72 कार्यकर्ताओं के साथ आज यहां जेल से रिहा कर दिया गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने और एसवाईएल नहर की खुदाई करने के इरादे से पंजाब में प्रवेश करने के प्रयास पर हरियाणा पंजाब सीमा के शंभू बैरियर के नजदीक गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस आग्रह को मंजूरी प्रदान करते हुये एसडीएम हरप्रीत सिंह साधु ने इनेलो कार्यकर्ताओं की रिहाई के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उनकी रिहाई के बाद इन्हें तीन पुलिस वाहनों में जेल से चंडीगढ़ ले जाया गया। इन कार्यकर्ताओं को अन्य कैदियों से अलग तीन अलग बैरकों में रखा गया था। इससे पहले राजपुरा एसडीएम ने पार्टी के दो सांसदों, 18 वर्तमान विधायकों सहित 73 इनेलो कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

एसवाईएल नहर विवाद पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे से जुड़ा है। इस पर हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने अन्य राज्यों के साथ जल बंटवारा समझौता को समाप्त करने के पंजाब सरकार के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement