Friday, April 26, 2024
Advertisement

सऊदी में फंसे 17 भारतीयों की सुषमा से गुहार, विदेश मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

विदेश में फंसे भारतीयों ने एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। इस बार ये अपील आई है सऊदी अरब से।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 24, 2017 18:21 IST
sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश में फंसे भारतीयों ने एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। इस बार ये अपील आई है सऊदी अरब से।

सऊदी के रियाद में फंसे भारतीय मूल के 17 लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। तेलंगाना के रहने वाले लोगों ने ट्विटर पर हाथ जोड़ती हुई तस्वीर सुषमा स्वराज को टैग करते हुए शेयर की है और लिखा है कि हम लोग रियाद में फंस गए हैं... हमारी मदद कीजिए.. ट्वीटर पर आई इस गुहार के बाद सुषमा स्वराज ने मदद का भरोसा दिया है..

सुषमा ने इन पीड़ितों को ट्विट कर लिखा है कि आपको हाथ जोड़कर गुहार लगाने की जरूरत नहीं है.. भारतीय दूतावास जल्द आपकी मदद करेगा..

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement