Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

मोहाली में सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां का शव मिला, हत्या की आशंका

पंजाब के मोहाली में सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां गुरचरन कौर का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव उनके घर से पुलिस ने बरामद किया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 23, 2017 23:10 IST
KJ singh- India TV Hindi
KJ singh

पंजाब के मोहाली में सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां गुरचरन कौर का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव उनके घर से पुलिस ने बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुहुंची पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। केजे सिंह की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि उनकी मां की उम्र करीब 92 साल थी। थी। केजे सिंह इंडियन एक्सप्रेस, द ट्रिब्यून के अलावा कई समाचार संगठनों में काम कर चुके थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

शिरोमणि अकालदल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर दुख जताया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement