Thursday, March 28, 2024
Advertisement

आज से बैंकों में नहीं बदले जाएंगे पुराने नोट,15 दिसंबर तक चलेंगे 500 के नोट

500 के पुराने नोट अब 15 दिसंबर तक कुछ चुनिंदा जगहों पर चल सकेंगे। 1000 के नोट अब कहीं नहीं चलेंगे। इस नोट को बैंक में अपने खाते में जमा करना होगा।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 24, 2016 23:59 IST
Rs 500 Currency- India TV Hindi
Rs 500 Currency

नई दिल्ली:  नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक अहम फैसला लिया है। गुरुवार आधी रात से 1000 रुपये के नोट अमान्य हो गए हैं और इसे बैंक अकाउंट में जमा कराना होगा। वहीं 500 के नोट 15 दिसंबर तक कुछ चुनिंदा जगहों पर ही चल पाएंगे। जबकि सरकार ने बैंकों के जरिए 1000 और 500 के नोट बदलने का काम भी बंद करने का ऐलान किया है। अब लोगों को पुराने नोट अपने अकाउंट में जमा कराना होगा जिसे वे इस्तेमाल के लिए अकाउंट से ही निकाल सकेंगे।

अहम बातें:-

  • 500 के पुराने नोट अब 15 दिसंबर तक कुछ चुनिंदा जगहों पर चल सकेंगे।
  • 1000 के नोट अब कहीं नहीं चलेंगे।
  • 1000 और 500 के नोट को बैंक में अपने खाते में जमा करना होगा।
  • अब बैंकों में 1000 और 500 के नोट नहीं बदले जाएंगे।
  • 1000 या 500 के पुराने नोट को खाते में जमा कराना होगा।

 उन सवालों के जवाब जो नोटबंदी को लेकर आपके जहन में उमड़ रहे होंगे।

सवाल- क्या 500 और 1000 के नोट अब कहीं नहीं चलेंगे ?

जवाब-500 के नोट 15 दिसंबर तक चुनिंदा जगहों पर ही चल सकेंगे। इन्हें पेट्रोल पंपों, एयरपोर्ट, रेलवे बुकिंग काउंटर, सरकारी अस्पतालों में चलाया जा सकेगा। 15 दिसंबर के बाद इन जगहों पर भी ये नोट नहीं चल पाएंगे। 1000 के नोट अब कहीं नहीं चलेंगे।

सवाल- मेरे पास 1000 के पुराने नोट बचे हुए हैं उनका क्या होगा?
जवाब- बचे हुए नोट को आप बैंक में सीधे अपने खाते में जमा करा सकते हैं।

सवाल- बैंक अब 500 और 1000 के नोट नहीं बदलेंगे। ऐसी स्थिति में हमें क्या करना होगा?
जवाब- आपके पास जितने भी पुराने नोट हैं आप उसे अपने खाते में जमा करा दें। खाते में जमा कराने के बाद ही उसे निकाल पाएंगे। बैंक शुक्रवार से नोट एक्सचेंज नहीं करेंगे।

सवाल-30 दिसंबर के बाद 500 और 1000 के नोट नहीं बदले जा सकेंगे?
जवाब- 30 दिसंबर के बाद भी नोट एक्सचेंज करने का मौका मिलेगा। आपको रिजर्व बैंक में जाकर नोट बदलवाना होगा। आपको यह बताना होगा कि किस वजह से आप 30 दिसंबर तक नोट नहीं बदलवा सके।

सवाल- स्कूल में बच्चों की फीस पुराने नोटों से चुकाई जा सकती है ?
जवाब- 2000 रुपये तक की फीस आप पुराने 500 के नोटों से चुका सकते हैं। यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों को लिए है। 1000 के नोट नहीं चलेंगे।

15 दिसंबर तक इन जगहों पर चलेंगे 500 के नोट

  • पेट्रोल पंप
  • सरकारी अस्पताल
  • एयरपोर्ट
  • रेलवे बुकिंग
  • मेट्रो स्टेशन
  • मिल्क बूथ
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट
  • बिजली-पानी बिल
  • स्थानीय निकाय के पेंडिंग बिल
  • फार्मेसी

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement