Friday, April 26, 2024
Advertisement

असम: ग्रहमंत्री राजनाथ ने सीएम सोनोवाल से उग्रवादी हमले की ली जानकारी

जवानों के शहीद होने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से आज बात की और हालात का जायजा लिया।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 19, 2016 13:47 IST
rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है।

ये भी पढ़े- असम में सुरक्षाबलों और ULFA आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

जवानों के शहीद होने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से आज बात की और हालात का जायजा लिया।

करीब 10 मिनट की टेलीफोन वार्ता में सोनोवाल ने सिंह को आतंकवादी हमले, इस घटना से उत्पन्न स्थिति और अपराधियों को पकड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

सिंह ने कहा, तिनसुकिया में हमले में सेना के जवानों की मौत पर मैं बहुत दुखी हूं और घायलों के तेजी से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

असम के तिनसुकिया जिले में आज उल्फा (आई) और एनएससीएन(के) के उग्रवादियों के एक संयुक्त समूह ने घात लगा कर हमला किया जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि करीब 15 उग्रवादियों के एक समूह ने आज सुबह सेना के एक काफिले पर हमला किया और सेना के दो वाहन बुरी तरह तबाह कर दिए। इस हमले में एक जवान की मौत मौका-ए-वारदात पर हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में से दो ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement