Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल तो रोज बोलते हैं मगर हवा तक नहीं चलती: राजनाथ सिंह

रुड़की: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि वे रोज बोलते हैं मगर हवा तक नहीं चलती, भूकंप तो बड़ी दूर की बात है। राहुल गांधी ने कहा

Bhasha Bhasha
Published on: December 10, 2016 22:35 IST
Rajnath- India TV Hindi
Image Source : PTI Rajnath

रुड़की: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि वे रोज बोलते हैं मगर हवा तक नहीं चलती, भूकंप तो बड़ी दूर की बात है। राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है अगर वे संसद में बोलेंगे तो भूचाल आ जाएगा।

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, 500 और 1,000 रपये के नोटों को बंद करना राष्ट्रहित में किया गया निर्णय है। यदि इससे चीजें बेहतर होती हैं तो क्या देश के लोग थोड़ी असुविधा नहीं उठा सकते? 

उन्होंने कहा, यह एक ऐसा कदम है जिससे इस देश को एक आर्थिक महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी। केवल एक साहसिक और दूरदृष्टि रखने वाला प्रधानमंत्री ही इस तरह का निर्णय कर सकता है। लोगों को थोड़ा और सब्र करने की गुजारिश करते हुए उन्होंने कहा कि करीब एक महीने के भीतर वे अपने खाते से जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकेंगे। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement