Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पंजाब निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 3 नगर निगमों, नगर पंचायतों के लिए वोटिंग शुरू

आज पंजाब में नगर निकाय के चुनाव शुरू हो गए है। राज्य में नई सरकार आने के 8 महीने बाद यहां चुनाव हो रहे है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: December 17, 2017 9:38 IST
Punjab civic polls- India TV Hindi
Punjab civic polls

नई दिल्ली: आज पंजाब में नगर निकाय के चुनाव शुरू हो गए है। राज्य में नई सरकार आने के 8 महीने बाद यहां चुनाव हो रहे है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार मतदान के लिए 873 केंद्र और 1,938 बूथ बनाये गए हैं। इन केंद्रों पर 8,000 मतदानकर्मी और 15,500 पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे। पंजाब में तीन नगर निगम अमृतसर, पटियाला और जालंधर के लिए करीब 925 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

नगर निकाय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। इसमें कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement