Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

फर्रुखाबाद की जेल में बवाल, कैदियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, जेलर समते कई पुलिसवाले घायल

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद की जेल में आज बड़ा बवाल हो गया। किसी बात को लेकर जेल के कैंदी उग्र हो गए। उन्होंने पूरी जेल पर कब्जा कर दिया और पथराव करने लगे। कैदियों के

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 26, 2017 20:27 IST
farrukhabad- India TV Hindi
farrukhabad

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद की जेल में आज बड़ा बवाल हो गया। किसी बात को लेकर जेल के कैंदी उग्र हो गए। उन्होंने पूरी जेल पर कब्जा कर दिया और पथराव करने लगे। कैदियों के पथराव में जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कैदी जेल में अव्यवस्था से भड़के हैं। पूरे जिले की पुलिस कारागार में बुलानी पड़ी तब जाकर कहीं मामला शांत हो सका।

ये बवाल जिला कारागार फतेहगढ़ में एक बंदी के इलाज को लेकर मचा हुआ था। जेल प्रशासन और कैदियों में तनातनी चल रही थी लेकिन आज सुबह कैदी उग्र हो गए। वो जेल की छत पर चढ़ गए और पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी से जेल के कई कर्मचारियों को चोट आ गई। कुछ देर में जेल के अंदर आगजनी होने लगी और कैदी उग्र होने लगे। स्थिति हाथ से निकलती हुई देख जेल में इमरजेंसी लगा दी गई। जिले की सारी पुलिसर्फोस के साथ-साथ पीएसी को भी जेल बुला लिया गया।

ये भी पढ़ें

कैदियों का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। बैरक में बंद कैदियों को काबू करना मुश्किल था इसलिए पुलिस को तब तक इंतजार करना पड़ा जब तक उनका पत्थराव बंद नहीं हो गया। पुलिसवालों ने दीवार के सहारे टिककर पत्थरों से अपनी रक्षा की।

फर्रूखाबाद के डीएम प्रकाश बिंदु छुट्टी पर थे लेकिन जेल में बवाल की खबर पाकर वो सीधे जेल पहुचे और बंदियों से बात करने की कोशिश की। करीब चार पांच घंटे बाद कैदी शांत हुए और मामला सुलझ सका। प्रशासन ने जेलर और जेल के डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। कैदियों के हंगामे में जेलर, सीडीओ और एक सिपाही घायल हुआ है और एक कैदी को भी चोट आई है।

देखिए वीडियो-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement