Friday, March 29, 2024
Advertisement

प्रधानमंत्री ने 25 बच्चों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को देश के विभिन्न भागों से चुने गए 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इन बालकों का चयन भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) ने देश भर से इस सम्मान के लिए किया था।

IANS IANS
Published on: January 23, 2017 23:12 IST
PM Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को देश के विभिन्न भागों से चुने गए 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इन बालकों का चयन भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) ने देश भर से इस सम्मान के लिए किया था। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार योजना की शुरुआत ICCW ने 1957 में की थी, जिससे उन बच्चों को पहचान दी जा सके जिन्होंने अपने असाधारण वीरता भरे कार्यों और सराहनीय सेवा से खुद को अलग साबित किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रधानमंत्री ने सम्मान समारोह के दौरान कहा, "इन बच्चों के बहादुरी भरे कार्य इनके निर्णय लेने की क्षमता और साहस को दिखाते हैं।" पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरस्कार से आपके जीवन के उद्देश्य समाप्त नहीं हो जाते, बल्कि यह शुरुआत का प्रतीक होना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि बहादुरी मस्तिष्क की एक अवस्था है। इसमें एक स्वस्थ्य शरीर मदद करता है, लेकिन इसका महत्वपूर्ण बल दिमाग होता है। उन्होंने कहा, "हमें दिमाग को मजबूत बनाने की जरूरत है। जो प्रशंसा और प्रसिद्धि आप पा रहे हैं, वह भविष्य की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।"

मोदी ने बच्चों को दिन (23 जनवरी) के महत्व के बारे में याद दिलाया। 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पढ़ने का आग्रह किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement