Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पीएम मोदी ने ईस्‍टर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।उन्होंने ट्वीट किया, "ईस्टर की सभी को बधाई। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव,करुणा और एकता को बढ़ाएं।"

IANS IANS
Updated on: April 16, 2017 13:31 IST
pm modi
- India TV Hindi
Image Source : PTI pm modi

 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।उन्होंने ट्वीट किया, "ईस्टर की सभी को बधाई। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और एकता को बढ़ाएं।"

 

क्या हैं ईस्टर

ईस्टर संडे, ईस्टर रविवार या कहें ईसा मसीह के अनुयायियों का पावन पर्व है जिसे दुनिया भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।दरअसल कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने तथाकथित धर्म की अवहेलना का आरोप लगाते हुए मानवता की अलख जगाने वाले ईसा मसीह को सूली पर टंगवा दिया था ।

वह दिन शुक्रवार का माना जाता है जिसे गुड फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे आदि नामों से जाना जाता है।मान्यता है कि ईसा के बलिदान दिवस के ठीक तीसरे दिन जो कि रविवार का दिन था ईसा पुन: जीवित हो उठे थे और इसके ठीक चालीस दिन बाद उन्होंने स्वर्गलोक प्रस्थान किया। 
ईसा के जीवित होने की खुशी में ही ईस्टर का यह त्यौहार दुनिया भर में मनाया जाता है,ईस्टर ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन मनाया जाता है।

ईस्टर पर्व की धार्मिक मान्यता

ईस्टर का पर्व ईसा के पुनर्जीवित होने का ही पर्व नहीं है बल्कि यह नव जीवन और जीवन में सुनहरे बदलाव का प्रतीक भी है। यह संदेश देता है कि दुख के बाद जीवन में सुखों का आगमन भी होता है। खुद को सूली पर चढ़ाने वालों के लिये स्वयं ईश्वर के पुत्र ईसा के मन में किसी तरह के द्वेश की भावना नहीं थी बल्कि उन्होंने ईश्वर से उन्हें क्षमा करने की प्रार्थना की। ईसा में यकीन रखने वाले मानते हैं कि मानवता का उद्धार करने के लिये ही ईसा के रूप में ईश्वर ने अपने संदेशवाहक अपने दूत अपने पुत्र को भेजा था। उन्होंने हमें दूसरों को क्षमा करने का संदेश दिया, उन्होंने प्रेम व समर्पण के मार्ग से प्रभु का सानिध्य पाने का मार्ग दिखाया। उनके अनुयायि मानते हैं कि मसीह पर विश्वास करने वालों को प्रभु हर प्रकार की मुसीबतों से लड़ने का संबल प्रदान करते हैं। उनके पापों को प्राश्चित करने का साहस प्रदान करते हैं।​

इसे भी पढ़ें: 

लीजा हेडन ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, बाथटब में रिलैक्स करती दिखीं लीजा

वो अभिनेत्रियां जिन्होंने बाप और बेटे दोनों के साथ किया रोमांस

    Latest India News

    India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement