Friday, April 26, 2024
Advertisement

पाकिस्तानी नागरिक के घुसपैठ करने की खबर पर कच्छ में अलर्ट

भुज: समुद्री मार्ग से पाकिस्तान के एक नागरिक द्वारा घुसपैठ करने की आशंका की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दी गयी जानकारी के बाद गुजरात के कच्छ जिले की पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। (देश-विदेश की

Bhasha Bhasha
Updated on: February 17, 2017 18:57 IST
kutch- India TV Hindi
kutch

भुज: समुद्री मार्ग से पाकिस्तान के एक नागरिक द्वारा घुसपैठ करने की आशंका की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दी गयी जानकारी के बाद गुजरात के कच्छ जिले की पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कच्छ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ए के जडेजा ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जानकारी साझा की थी कि कम से कम दो नौकाएं जिले के पश्चिमी तट पर जखाउ बंदरगाह पर पहुंच सकती हैं जिनमें से एक पर पाकिस्तानी नागरिक सवार है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को कुछ जानकारी मिली और उन्होंने कल रात इसे कच्छ पुलिस के साथ साझा किया, उसके अनुसार एक नौका आंध्र प्रदेश के एक बंदरगाह से जखाउ के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) की ओर बढ़ गयी थी।

जडेजा ने कहा, उच्च समुद्री क्षेत्र में जखाउ के पास पहुंचने पर एक पाकिस्तानी नागरिक सवार हुआ और वे जखाऊ की ओर बढ़ गये। वह पाकिस्तान से एक और नौका से आया था। उन्होंने कहा, दो नौकाएं हैं जो जखाउ बंदरगाह पर पहुंच सकती हैं। हमें कल रात यह जानकारी दी गयी।

हो सकता है कि पाकिस्तानी नागरिक जखाउ पहुंचने के बाद सड़क रास्ते से कच्छ के पूर्वी हिस्से में आदिपुर की ओर बढ़ गये हों। आईजी ने कहा, इस जानकारी के आधार पर हमने कल रात जिला पुलिस बल को चौकन्ना किया और उन्हें पश्चिम की ओर से आ रहे प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी लेने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा, हमने आदिपुर और उसके आसपास होटलों और गेस्ट-हाउसों में जांच शुरू कर दी है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement