Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलाबारी

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को जम्मू में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। (देश-दुनिया

IANS IANS
Published on: November 17, 2016 22:51 IST
Army- India TV Hindi
Image Source : PTI Army

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को जम्मू में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी दोनों ओर से गोलाबारी जारी है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पालनवाला में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शाम 7.15 बजे शुरू हुई। उन्होंने हमारी चौकियों को निशाना बनाकर 82 एमएम मोर्टार से गोले दागे और स्वचालित हथियार से गोलीबारी की।" रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "हमारे सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी जारी है।"

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement