Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

बाज नहीं आ रहा पाक, नियंत्रण रेखा में फिर की अकारण गोलाबारी

पाकिस्‍तान और भारत के बीच शुरु हुआ तनाव फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगने वाली भारतीय चौकियों पर अकारण भारी मोर्टार दागे हैं।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 19, 2017 13:10 IST
pakistan- India TV Hindi
pakistan

जम्मू: पाकिस्‍तान और भारत के बीच शुरु हुआ तनाव फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगने वाली भारतीय चौकियों पर अकारण भारी मोर्टार दागे हैं।  

ये भी पढ़े

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर अकारण गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया, "भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह 6.45 बजे तक चलती रही।"

उन्होंने बताया कि 'हमारे सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया।'

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement