Friday, April 19, 2024
Advertisement

असम में सुरक्षाबलों और ULFA आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट

IANS IANS
Updated on: November 19, 2016 12:59 IST
Assam- India TV Hindi
Assam

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है।

न्यूटन ने कहा, "उग्रवादियों ने सड़क पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। आईईडी विस्फोट के बाद काफिला रुक गया। उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।"

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमले में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आतंकवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों और वन क्षेत्र है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement