Saturday, April 20, 2024
Advertisement

JNU से गायब छात्र नजीब की रिहाई के लिए फिरौती मांगनेवाला गिरफ्तार

जेएनयू दिल्ली से गायब छात्र नजीब से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से पुलिस ने शमीम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: January 21, 2017 23:28 IST
Najib- India TV Hindi
Najib

महाराजगंज l JNU दिल्ली से गायब छात्र नजीब से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से पुलिस ने शमीम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शमीम 15 लाख की फिरौती मांग रहा था। शमीम की गिरफ्तारी सिविल लाइन मोहल्ले से हुई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

दिल्ली पुलिस ने महाराजगंज कोतवाली पुलिस के सहयोग से शमीम को गिरफ्तार किया। महाराजगंज पुलिस के मुताबिक शमीम बीते माह राजदीप हत्याकांड में जेल भी जा चुका हैl आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला 27 वर्षीय नजीब JNU में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है और वह विश्वविद्यालय परिसर में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित हाथापाई के एक दिन बाद यानी 15 अक्तूबर से लापता है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement