Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

बिहार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

बांका: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली मंटु खैरा ढेर हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में

IANS IANS
Published on: February 21, 2017 11:07 IST
Naxal- India TV Hindi
Naxal

बांका: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली मंटु खैरा ढेर हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। बांका के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन जंगल में सक्रिय है और नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना में हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब दहीबारा जंगल में पहुंची तब नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मंटु खैरा मारा गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक एके47 और दो एसएलआर राइफल बरामद की है। उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

रंजन ने बताया कि इस मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान भी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंटु पर दो लाख का ईनाम घोषित था। बांका, कटोरिया सहित कई थानों में उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। मंटु बेलहर थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement