Friday, April 26, 2024
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 12वीं बार लोगों से 'मन की बात'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12वीं बार रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' की। PM मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए अब तक हुए सभी प्रोग्राम के मुद्दोंं पर चर्चा की।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: September 20, 2015 12:41 IST
'मन की बात' के 1 साल...- India TV Hindi
'मन की बात' के 1 साल पूरे, पढ़ें PM मोदी ने क्या कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12वीं बार रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' की। PM मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए अब तक हुए सभी प्रोग्राम के मुद्दोंं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, 'मन की बात करते हुए 1 साल हो गए हैं। इस प्रोग्राम के ज़रिए लोगों से जुड़ने और उनके बात सुनने का मौका मिला है।

PM मोदी ने कहा कि, एक छोटे बच्चे ने आदेश दिए हैं कि सवच्छता अभियान के लिए हर गली में कूड़ेदान लगवाएं। देश के आम आदमी की सोच सकारात्मक है। देश के कोने-कोने से फोन आए हैं। प्रोग्राम के लिए हर उम्र के लोगों ने संदेश भेजे हैं और उनके सुझाव सकारात्मक और सृजनात्मक हैं। साथ ही संसद भी देश में स्वच्छता के लिए चर्चा कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के दौरान कहा कि, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेडियो का बहुत इस्तमाल करते थे। उन्होंने आज़ाद हिंद रेडियो की शुरुआत की थी।' उन्होंने बताया कि, नेताजी के परिवार के 50 सदस्य अक्टूबर में मुझसे मिलने वाले हैं। ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।

'मन की बात' के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, देश के विकास के लिए 30 लाख लोगों का LPG सब्सिडी छोड़ना बड़ी बात है।

और पढ़ें: बिहार चुनाव के दौरान नहीं रुकेगा मन की बात का प्रसारण

PM मोदी ने दीपावली पर लोगों से खादी के कपड़े खरीदने की अपील की और कहा पिछली बार की तुलना में इस बार खादी का कारोबार दोगुना हुआ है।

उन्होंने दीपावली पर मिट्टी के दिए जलाने की अपील की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मिट्टी के दिए जलाने से गरीबों के घर में रोशनी होगी।

'मन की बात' में PM मोदी ने 'सेल्फी विद डॉटर' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, यह एक साइलेंट रेवोल्यूशन की तरह है।

प्रसारण को रोकने की हुई थी मांग

बिहार चुनावों के ऐलान के बाद कांग्रेस, जेडीयू ने पीएम की मन की बात कार्यक्रम पर चुनाव आयोग से रोक लगाने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement