Thursday, March 28, 2024
Advertisement

एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर भगदड़: मुंबई में बड़ी दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, कई घायल

मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 29, 2017 15:45 IST
Elphinstone Road Railway Station Stampede- India TV Hindi
Elphinstone Road Railway Station Stampede

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। लोगों के बीच अफवाह फैली थी कि स्टेशन पर स्थित फुटओवर ब्रिज भारी बारिश के चलते गिर गया है। रास्ते के संकरे होने की वजह से लोग जल्दबाजी में भागने लगे और भगदड़ मच गई। रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच रहे हैं। (मुंबई: एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 27 लोगों की मौत, कई घायल)

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपना कार्यक्रम रद्द किया। मुंबई के KEM हॉस्पिटल रवाना हुए।
  • ​फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ की घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल वहां मौजूद हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। 

मृतकों के नाम-

list of dead bodies

list of dead bodies

  • रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार जांच करेगी और जो आवश्यक होगा, कार्रवाई की जाएगीः मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया।
  • KEM अस्पताल में खून की कमी। अस्पताल ने ब्लड डोनेशन के लिए की अपील। B- और AB- ब्लड ग्रुप की जरूरत।
  • KEM हॉस्पिटल में खून की कमी। अस्पताल ने लोगों से खून देने की अपील की।
  • घटनास्थल पर पहुंची NDRF की टीम, 22 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं।
  • जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर- 24136051/ 24107020/ 24131419
  • मुंबईः भगदड़ में मरने वालों के परिवार को राज्य सरकार 5 लाख की मदद राशि देगी, घायलों का इलाज सरकार कराएगीः विनोद तावड़े, मंत्री, महाराष्ट्र

  • अचानक बारिश की वजह से लोग स्टेशन पर रुक गए। इसके बाद बाहर जाने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी जिससे भगदड़ मच गईः डीजी PR, रेलवे
  • ​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियों में लादकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।
  • जान बचाने के लिए लोग ब्रिज से कूद रहे थे।
  • एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंचा।
  • एक यात्री ब्रिज पर फिसल कर गिर गया, जिससे ब्रिज टूटने की अफवाह फैल गई।
  • मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर अफवाह फैलने की वजह से मची भगदड़। 22 लोगों की मौत, कई घायल।
  • मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के ढहने की अफवाह से भगदड़ मची।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement