Friday, March 29, 2024
Advertisement

10 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो रेल का सफ़र फिर होगा मंहगा

गले महीने 10 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो में सफ़र करना मंहगा होने जा रहा है। अब पांच कि.मी. से ज़्यादा लंबा सफर करने के लिए 10 रुपये अधिक देने होंगे।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: September 26, 2017 14:53 IST
Delhi metro- India TV Hindi
Delhi metro

नई दिल्ली: अगले महीने 10 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो में सफ़र करना मंहगा होने जा रहा है। अब पांच कि.मी. से ज़्यादा लंबा सफर करने के लिए 10 रुपये अधिक देने होंगे। इसी तरह अधिकतम किराया भी 50 से बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। डीएमआरसी ने एलान किया है कि 10 अक्तूबर से मेट्रो का किराया बड़ जाऐगा। मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये ही रहेगा, मगर जहा अधिकतम किराया 50 हुआ करता था वो अब 10 अक्तूबर से बढ़कर 60 रुपये हो जाऐगा। डीएमआरसी बोर्ड ने सोमवार को दूसरे चरण में किराया वृद्धि को 10 अक्तूबर से लागू करने को मंजुरी दे दी है|

आम दिनों में 32 किमी से ज्यादा सफर करना है तो 60 रुपये चुकाने होंगे जबकि रविवार को और राष्ट्रीय छुट्टी वाले दिन इतनी दूरी के लिए 40 रुपये कि जगह 50 रुपये देने होंगे| रविवार के दिन भी 5 से 12 किमी तक की यात्रा करने पर देने दोगुना किराया देना होगा। 

रविवार से राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ऐसे बढ़ेगा किराया

          किलो मीटर       अभी          10 अक्टूबर से
        0-2 कि.मी.      10 रु          10 रु
        2-5 कि.मी.      10 रु          10 रु
      5-12 कि.मी.      10 रु          20 रु
    12-21 कि.मी.     20 रु          30 रु
    21-32 कि.मी.     30 रु         40 रु
    32 से ज़्यादा     40 रु         50 रु

पहले चरण में 2009 के बाद किराए में बढ़ोतरी 10 मई 2017 से लागू हुई थी। तब से मेट्रो नेटवर्क में यात्रियों की संख्या औसत 1.48 लाख कम हो गई है। एक्सपर्टस का कहना है कि दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो के किराया वृद्धि से लोग निजी वाहन का इस्तेमाल करने लगेंगे। दो चरण में किराया वृद्धि को किराया निर्धारण समिति ने पहले ही मंजुरी दे दी थी।

डीएमआरसी बोर्ड ने यह भी फैसला लिया है की पीक ऑवर और ऑफ पीक ऑवर की गिनती नेटवर्क मे प्रवेश करते समय की जाएगी। इसे सॉफ्टवेयर में दिसंबर तक बदलाव होने के बाद लागू किया जाएगा। अभी नेटवर्क से बाहर निकलते वक्त पीक और पीक ऑवर गिना जाता है|

पीक आवर के मुकाबले ऑफ पीक ऑवर में 10 फीसदी किराया कम लगता है। सुबह 12 बजे से 5 बजे तक और रात में 9 बजे से मेट्रो सेवा समाप्त होने तक ऑफ पीक ऑवर तय है|

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement