Friday, April 19, 2024
Advertisement

मुंबई के आरके स्टूडियो में लगी भीषण आग, 'डांस इंडिया डांस' शो का सेट जलकर खाक

चेंबूर स्थित मशहूर आरके स्टूडियो में भाषण आग लग गई है। आरके स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग ने धीरे-धीरे पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 16, 2017 16:43 IST
Fire RK studio mumbai- India TV Hindi
Image Source : ANI Fire RK studio

मुंबई: चेंबूर स्थित मशहूर आरके स्टूडियो में भाषण आग लग गई है। आरके स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग ने धीरे-धीरे पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि आग पर्दे में लगी जिसके बाद देखते ही आग ने भीषण रुप ले लिया। आग से डांस इंडिया डांस शो का सेट जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आरके स्टूडियो 69 साल पुराना है। 1948 में इसकी स्थापना मशहूर अभिनेता राजकपूर ने की थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement