Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पुलवामा में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

IANS IANS
Published on: February 03, 2017 22:43 IST
Terrorist- India TV Hindi
Image Source : ANI Terrorist

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अभियान के दौरान लश्कर के स्थानीय आतंकवादी मंजूर अहमद को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल, मैग्जीन और दो हथगोले बरामद हुए हैं।"

पुलवामा जिले के लास्सिपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) और 55 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने यह अभियान शुरू किया।

लास्सिपोरा गांव में जिस समय अभियान चलाया जा रहा था, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। उसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement