Friday, April 19, 2024
Advertisement

साल 2018 तक भारत पाक सीमा सील कर दी जाएगी: राजनाथ

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा।

Bhasha Bhasha
Updated on: October 07, 2016 18:03 IST
Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

जैसलमेर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच आज यहां पहुंचकर अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात में ताजा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने के बाद सिंह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बार्डर सिक्योरिटी ग्रिड बनाया जाएगा और लगातार इसकी निगरानी की जाएगी। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के साथ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिंह ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के साथ तनाव बढा है।

उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। देशवासियों को सेना और जवानों पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना और जवानों पर पूरी तरह से विश्वास और भरोसा है। जिस तरह से किसान अपनी फसल की रखवाली करता है उसी तरह जवान सीमा की रखवाली कर रहा है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement