Friday, March 29, 2024
Advertisement

तेलंगाना: आईएमडी ने दी आज और कल 'लू' चलने की चेतावनी

तेलंगाना के कई हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुचने के साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के सभी जिलों में आज और कल लू चलने की चेतावनी जारी की है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: April 18, 2017 12:05 IST
warning- India TV Hindi
warning

हैदराबाद: तेलंगाना के कई हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के सभी जिलों में आज और कल लू चलने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महबूबनगर, खम्माम और हैदराबाद में कल लू चली।

​आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया, अधिकतम तापमान के सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने की संभावना है। कल और आज उत्तरी तेलंगाना के दूर-दराज क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक और राज्य के प्रमुख इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

      ये भी पढ़ें:

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में कल सबसे अधिक तापमान महबूबनगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आदिलाबाद में 44 डिग्री सेल्सियस, मेढक में 43.3 डिग्री सेल्सियस, हैदराबाद में 43 डिग्री सेल्सियस और नलगोंडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खम्माम और रामागुंडम में तामपान 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement