Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

मैं कांग्रेस की साजिश का शिकार हुई, ATS ने मुझे प्रताड़ित किया: साध्वी प्रज्ञा

बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई ATS पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 27, 2017 16:45 IST
Sadhvi Pragya- India TV Hindi
Sadhvi Pragya

भोपाल: बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई ATS पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने उन्हें साजिश के तहत फंसाया। पिछले 9 साल से मैं अन्याय सह रही हूं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन है।

भगवा आतंक कहने से लोग आहत हुए है। साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस पर आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से कई दिनों तक हिरासत में रखा गया और इतना प्रताड़ित किया उनके फेफड़े की झिल्ली फट गई और कई दिनों तक उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पड़ा। आपको बता दें कि 25 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव ब्लास्ट में जमानत दी थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement