Saturday, May 11, 2024
Advertisement

कर्नाटक के मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर आयकर का छापा, मिले 162 करोड़ रपए

बेंगलूरू: आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांगे्रस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रूपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रूपये की

Bhasha Bhasha
Published on: January 24, 2017 8:43 IST
IT Raid- India TV Hindi
IT Raid

बेंगलूरू: आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांगे्रस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रूपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रूपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किये गये।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली है।

इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र है। उन्होंने कहा, आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया। भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी से संपर्क नहीं किया जा सका।

अधिकारियों ने कहा, छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रपए की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रपए की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं गहने होने की बात स्वीकारी गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement