Friday, April 26, 2024
Advertisement

हिंदी दिवस: जानें पांच विदेशी भाषा के वे शब्द जो हिंदी में बोले जाते हैं धड़ल्ले से

यूं तो हिंदी में कई ऐसे शब्द मिल जाएंगे जिनका संबंध स्थानीय बोली से है लेकिन समय के साथ-साथ हिंदी में रचबस गए। आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि आज हम हिंदी बोलते वक़्त कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनका हमारे देश से कोई लेना देना ही नही है।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: September 14, 2017 11:24 IST
Hindi Diwas- India TV Hindi
Hindi Diwas

आज हिंदी दिवस है। इतने विशाल देश में जहां विभिन्न प्रकार की संस्कृतियां हैं और तरह तरह की बोलियां बोली जाती है, वहां हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो अलग स्स्कृति-परंपरा के दो लोगों के बीच संवाद का काम करती है। यही वजह है कि हिंदी को हमारी राष्ट्रीय भाषा कहा गया है। यूं तो हिंदी में कई ऐसे शब्द मिल जाएंगे जिनका संबंध स्थानीय बोली से है लेकिन समय के साथ-साथ हिंदी में रचबस गए। आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि आज हम हिंदी बोलते वक़्त कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं जिनका हमारे देश से कोई लेना देना ही नही है यानी ये शब्द दूसरे देशों की भाषा से आकर सहज रुप से हिंदी में घुलमिल गए। 

हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कुच ऐसे शब्द जो विदेशी होते हुए भी हिंदी के रंग में इस तरह रंग गए हैं कि इनके बिना काम चलाना अगर असंभव नहीं तो मुश्किल ज़रुर हो सकता है।

अरबी

ज़्यादातर खाड़ी देशों में अरबी भाषा बोली जाती है। क़ुर्रआन शरीफ़ भी अरबी भाषा में ही है। हिंदी भाषा में कई अरबी शब्द ऐसे हैं, जो समय के साथ हमारी भाषा में रम गए। इश्क़, ख़ैर, शराब, अक़ल, शायरी, ग़ज़ल जैसे कई अनगिनत शब्द हैं जिसे हम आज रोज़मर्रा की बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं।

Arbi

Arbi

चीनी 

चीन से भारत का संबंध काफी पुराना है। ये हमारा पड़ौसी देश भी है और दोनों देशों के धर्म गुरु, धर्म प्रचारक सदियों से इधर से उधर और उधर से इधर आते रहे हैं। ऐसे में ज़ाहिर है भाषा का घुलमिल जाना स्वाभाविक है। चाय, लीची, कारतूस जैसे शब्द जिन्हें हम हिंदी समझकर बोलते रहते हैं दरअसल इनका संबंध चीनी भाषाओं से है।

Chinese

Chinese

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement