Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मुंबई: मिसाइल से लैस युद्धपोत INS बेतवा पलटा, 2 की मौत

मिसाइल से लैस युद्धपोत 'INS बेतवा' सोमवार को नौसेना डॉकयार्ड से निकालते समय फिसल गया, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए।

IANS IANS
Updated on: December 06, 2016 16:46 IST
INS Betwa- India TV Hindi
Image Source : PTI INS Betwa

मुंबई/दिल्ली: मिसाइल से लैस युद्धपोत 'INS बेतवा' सोमवार को नौसेना डॉकयार्ड से निकालते समय फिसल गया, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई डॉकयार्ड में युद्धपोत का मरम्मत कार्य चल रहा था। घटना का एक पीड़ित जहाज के अंदर ही था, जब यह उसकी तरफ ही गिरा, जबकि दूसरा पानी में बह गया। नौसेना के गोताखोर उसकी तलाशी में जुटे हैं।

घटनास्थल से अन्य 14 लोगों को बचाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना दोपहर करीब 1.50 बजे हुई, जब 126 मीटर लंबे, 3800 टन वाला जहाज डॉकयार्ड की छत से टकराकर पलट गया।

उन्होंने कहा, "नौसेना डॉकयार्ड मुंबई से INS बेतवा को सोमवार को निकालते समय यह हादसा हुआ।" भारतीय नौसेना के एक बयान में कहा गया है, "यह घटना जहाज को निकालते समय हुई, जिसमें डॉक ब्लॉक प्रणाली के विफल होने का संदेह जताया गया।" 

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि 14 कर्मियों को डॉक स्थल से बचाया गया। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चालक दल के दो गायब सदस्यों के खोज में गोताखोर लगे हुए हैं। बह्मपुत्र मिसाइल से लैस 3800 टन वजनी इस युद्धपोत के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसे भारतीय नौसेना में जुलाई 2004 में शामिल किया गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement