Friday, March 29, 2024
Advertisement

नॉनवेज न परोसे जाने से दूल्हा नाराज, दुल्हन की दूसरे व्यक्ति से हुई शादी

उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडखानों पर प्रतिबंध का असर यहां एक शादी में दिखा और दूल्हे ने यह देखकर शादी से इंकार कर दिया कि खाने में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जा रहे थे। पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल कुल्हेड़ी गांव में हुई और मांसाहारी भो

Bhasha Bhasha
Updated on: April 27, 2017 18:26 IST
marriage- India TV Hindi
marriage

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडखानों पर प्रतिबंध का असर यहां एक शादी में दिखा और दूल्हे ने यह देखकर शादी से इंकार कर दिया कि खाने में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जा रहे थे। पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल कुल्हेड़ी गांव में हुई और मांसाहारी भोजन नहीं परोसे जाने पर बारात नाराज हो गयी।

दुल्हन के परिवार ने उन्हें मनाने का प्रयास किया और कहा कि बाजार में मांस की कमी के कारण वे मांसाहारी भोजन नहीं परोस सके। इस विवाद के हल के लिए तुरंत ही पंचायत की बैठक हुई लेकिन अंत में दुल्हन ने उस व्यक्ति से शादी करने से इंकार कर दिया।

हालांकि दुल्हन के परिवार के लिए इस पूरे घटनाक्रम का अंत सुखद रहा और शादी के मौके पर आए एक अतिथि ने दुल्हन से शादी करने का प्रस्ताव दिया जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत ने इस शादी के लिए सहमति दे दी।

अब आम आदमी 2500 रुपए में करेगा हवाई सफर, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

उल्लेखनीय है कि अवैध बूचड़खानों पर रोक के बाद उत्तर प्रदेश में भैंस के मांस की कीमतें काफी बढ़ गयी हैं और यह 400 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है जो पहले 150 रूपए प्रति किलोग्राम थी। उधर मटन की कीमत भी 350 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 600 रूपए प्रति किलोग्राम हो गयी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement