Saturday, April 20, 2024
Advertisement

JNU परिसर में निकला 4 फुट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय (JNU) परिसर में करीब चार फुट का कोबरा मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया

IANS Reported by: IANS
Updated on: October 12, 2017 18:46 IST
cobra- India TV Hindi
cobra

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय (JNU) परिसर में करीब चार फुट का कोबरा मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वन्यजीवों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ने आज यह जानकारी दी। यह जहरीला सांप परिसर में कल मिला था।

वाइल्डलाइफ एसओएस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, यह कोबरा जेएनयू के स्टाफ क्वार्टर के बाहर निकला था। बाद में सांप को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे अभी निगरानी में रखा गया है और जब उचित समझा जायेगा तो उसे उसके प्राकृतिक निवास स्थल में छोड़ दिया जायेगा।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायणन ने कहा, हमने जेएनयू परिसर से कई जानवरों को बचाया है क्योंकि यह परिसर काफी बड़ा और हरा-भरा है। यहां कई तरह के वन्यजीव हैं, जिनमें सरीसृप, नीलगाय और चिड़िया प्रमुख हैं।

कोबरा भारत में पाये जाने वाले चार तरह के जहरीले सांपों की प्रजातियों में से एक है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement