Friday, April 26, 2024
Advertisement

भोजन पसंद का मामला है, मैं खुद भी मांसाहारी हूं : वेंकैया नायडू

देश में बीफ पर प्रतिबंध को लेकर चल रही बहस के बीच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि वह खुद भी मांसाहारी हैं और भोजन हर व्यक्ति की अपनी पसंद का विषय है।

Bhasha Bhasha
Published on: June 06, 2017 22:52 IST
Venkaiah Naidu- India TV Hindi
Image Source : PTI Venkaiah Naidu

मुंबई: देश में बीफ पर प्रतिबंध को लेकर चल रही बहस के बीच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि वह खुद भी मांसाहारी हैं और भोजन हर व्यक्ति की अपनी पसंद का विषय है। उन्होंने इससे साफ इनकार किया कि भाजपा सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है। मुंबई में औपचारिक संवाददाता सम्मेलन से पहले संवाददाताओं से बातचीत में नायडू ने कहा, कुछ पागल लोग ऐसी बातें करते रहते हैं (कि भाजपा सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है।) यह लोगों की पसंद है कि वह क्या खाना चाहते हैं और क्या नहीं।

उन्होंने कहा कि मुद्दे पर राजनीति हो रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, एक राजनीतिक दल ने टिप्पणी की थी कि भाजपा सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है और इसपर टीवी डिबेट भी हुआ। मैंने अपने पत्रकार मित्रों को बताया कि मैं हैदराबाद में राज्य (भाजपा) प्रमुख था और मांसाहारी भी हूं, फिर भी मैं पार्टी अध्यक्ष बना। पिछले तीन वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों से गौरक्षकों द्वारा हिंसक घटनाओं की खबरें आयी हैं। केन्द्र सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी कर मवेशी बाजार में वध के लिए पशुओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement