Friday, April 26, 2024
Advertisement

सर्वोच्च न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय में शुक्रवार को पांच नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिसके बाद यहां न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ लेने

IANS IANS
Published on: February 17, 2017 12:40 IST
Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय में शुक्रवार को पांच नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिसके बाद यहां न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति एम.शांतनागोदर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति एस.अब्दुल नजीर ने शपथ ली।

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 31 पद हैं। इन नई नियुक्तियों के बाद यहां न्यायाधीशों की कुल संख्या 28 हो गई है।

इससे पहले न्यायमूर्ति कौल मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सिन्हा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्ययाालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुप्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति नजीर कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement