Friday, March 29, 2024
Advertisement

चीन से लगती सीमा पर भारतीय सेना का बड़ा प्लान, चार पहाड़ी दर्रो को सड़क से जोड़ा जाएगा

डोकलाम विवाद के बाद भारत ने चीन की सरहदों से लगे इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में भारतीय सेना 2020 तक उत्तराखंड में चार पहाड़ी दर्रो को सड़क से जोड़ेगी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 13, 2017 22:42 IST
indo-china border- India TV Hindi
indo-china border

नई दिल्ली: डोकलाम विवाद के बाद भारत ने चीन की सरहदों से लगे इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में भारतीय सेना 2020 तक उत्तराखंड में चार पहाड़ी दर्रो को सड़क से जोड़ेगी। जनरल स्टाफ ड्यूटी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह ने कहा कि शीर्ष सेना अधिकारियों ने यहां चल रहे सेना कमांडरों के सम्मेलन में भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे पर चर्चा की और निर्णय लिया कि सड़क निर्माण की गतिविधियों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विजय सिंह ने कहा, "इसके लिए नीति, लिपु लीख, थांग ला 1 और संगचोकोला को 2020 तक प्राथमिक रूप से जोड़ा जाएगा।"उन्होंने कहा कि सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सीमा सड़क संगठन को अतिरिक्त धन आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ सेना संरचनाओं में संगठनात्मक परिवर्तन पर भी चर्चा की गई। 

28 अगस्त को डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन के बीच 75 दिनों तक चले गतिरोध की समाप्ति के बाद 9 से 15 अक्टूबर तक सेना के कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में गतिरोध और भारत की सीमाओं पर हालात चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सम्मेलन में अपने उद्घाटन संबोधन में हथियार, गोला-बारूद और उपकरणों को प्राथमिकता पर जोर दिया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement