Friday, April 19, 2024
Advertisement

पूरे उत्‍तर भारत में घना कोहरा, 94 ट्रेनें लेट, कई उड़ानों में देरी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 100 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं। उत्तरी रेलवे अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घने कोहरे की

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: December 09, 2016 7:18 IST
Fog- India TV Hindi
Fog

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 100 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं। उत्तरी रेलवे अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घने कोहरे की वजह से 100 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।" अधिकारी ने बताया कि 14005 लिछवी एक्सप्रेस अपने तय समय से 31 घंटे देरी से चल रही है जबकि 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे 15 से 20 ट्रेनें 10 से अधिक घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 80 से अधिक ट्रेनें दो से पांच से अधिक समय की देरी से चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस रद्द हो गई हैं।

दिल्‍ली से उड़ने वाली कई उड़ानों में देरी हुई है। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाईअड्डे से उड़ने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते 6 अंतरराष्ट्रीय और 7 घरेलू फ्लाइट्स लेट हैं जबकि 1 घरेलू फ्लाइट को रद्द किया गया है। दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से एक उड़ान को रद्द कर दिया गया है। दिल्‍ली में सड़क यातायात भी खासा प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबलिटी काफी कम हो गई है। कोहरा इतना घना है कि 10 मीटर देखना भी मुश्किल हो गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोहरा काफी घना हो गया है। शाम होते ही कोहरे की चादर घनी होनी शुरू हो जाती है और रात में घने कोहरे के आगोश में वातावरण आ जाता है। अगले दिन दोपहर होते होते कोहरे की चादर छाई रहती है। उत्तर प्रदेश में कोहरे के घना होने के पीछे यहां पर बना एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बताया जा रहा है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement