Thursday, April 25, 2024
Advertisement

विजयवाड़ा: पर्यटकों से भरी नाव कृष्णा नदी में पलटी, 14 लोगों की मौत, कई लापता

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी नाव कृष्णा नदी में डूबी गई

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 12, 2017 20:12 IST
vijaywada- India TV Hindi
vijaywada

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के नजदीक कृष्णा नदी में आज शाम क्षमता से अधिक भरी हुई एक नौका के डूबने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के डूब जाने की आशंका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 15 लोगों को बचा लिया और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) की टीमों को लापता लोगों की तलाश के लिए काम पर लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम पांच बज कर 45 मिनट पर उस समय हुई जब एक निजी पर्यटन नौका भवानीपुरम में पुन्नामी घाट से फेरी गांव के पवित्रा संगम की ओर जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षमता से अधिक भरी नौका बीच में डूब गई। इसमें 38 यात्री सवार थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी और अन्य लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और पुलिस को लापता लोगों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त बलों को भेजने का निर्देश दिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement