Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

BMC नतीजे: मुंबई में भिड़े भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता

मुंबई: बीएमसी चुनाव के रूझान आने के साथ ही आज मध्य मुंबई के दादर में भाजपा कार्यालय के बाहर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं

Bhasha Bhasha
Updated on: February 23, 2017 16:00 IST
shivsena- India TV Hindi
shivsena

मुंबई: बीएमसी चुनाव के रूझान आने के साथ ही आज मध्य मुंबई के दादर में भाजपा कार्यालय के बाहर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएमसी चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न मना रहे शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने दादर में दादा साहेब फाल्के मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर दोपहर लगभग एक बजे पटाखे चलाए जिसके बाद दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

Also read:

उन्होंने बताया कि दोनों दलों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाईवाड़ा के पुलिसकर्मियों ने इस मामले में दखल देकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय के सामने का इलाका खाली करने को कहा। बाद में हालात सामान्य हो गए।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement