Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

बीजेपी MLA के पति ने कोटा में मारा पुलिसवाले को थप्पड़, पुलिस ने दोनों को पीटा

नई दिल्ली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के कोटा शहर में जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ता हेलमेट न लगाने वालों का चालान काट रहे पुलिसकर्मियों का विरोध करने महावीर नगर पुलिस थाने तक जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: February 21, 2017 10:11 IST
Kota BJP- India TV Hindi
Kota BJP

नई दिल्ली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के कोटा शहर में जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ता हेलमेट न लगाने वालों का चालान काट रहे पुलिसकर्मियों का विरोध करने महावीर नगर पुलिस थाने तक जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तक़रार बढ़ गई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार कोटा में पुलिसवालों ने किसी बीजेपी कार्यकर्ता का भी चालान किया, जिसे लेकर विधायक के पति नरेंद्र मेघवाल और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता थाने में हंगामा करने पहुंच गए। यहां हंगामा करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने की सूचना पर विधायक चंद्रकांता मेघवाल पति नरेंद्र के साथ थाने पहुंचीं। यहां कहासुनी जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई। गर्मजोशी में विधायक पति ने पुलिस वालों पर हाथ उठा दिया। सीआई श्रीराम को थप्पड़ जड़े जाने और डीएसपी चूनाराम जाट से भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर डाली।

पति नरेंद्र को पुलिस के हाथों पिटते देखकर विधायक चंद्रकांता मेघवाल उन्हें बचाने को खासी मशक्कत करती नजर आई। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। खुद विधायक ने पुलिस पर अपनी और पति की पिटाई के आरोप लगाए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement