Friday, April 26, 2024
Advertisement

बिहार: बेटे ने पहले सौतेली मां को गोली मारी, फिर खुदकुशी कर ली

बिहार में मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को संपत्ति विवाद में अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

IANS IANS
Published on: April 27, 2017 18:57 IST
Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

मुंगेर: बिहार में मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को संपत्ति विवाद में अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, विशहरी स्थान मोड़ निवासी राजकुमार साह के बेटे राहुल (25) ने संपत्ति विवाद में पहले अपनी सौतेली मां ममता देवी (40) को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे राजकुमार दोनों को खड़गपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

खड़गपुर के थाना प्रभारी राजेश शरण ने गुरुवार को बताया कि घरेलू विवाद और संपत्ति को लेकर घटना घटी है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और 2 गोली बरामद की हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement