Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बंगाल उप चुनाव के नतीजे नोटबंदी के खिलाफ 'जन विद्रोह' : ममता

पश्चिम बंगाल के उप चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत को ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ जन विद्रोह बताया है।

IANS IANS
Published on: November 22, 2016 18:59 IST
Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI Mamta Banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उप चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत को नोटबंदी के खिलाफ जन विद्रोह बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों से नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शनों की लहर पैदा करने का अनुरोध किया। ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "लोगों ने विद्रोह कर दिया है। यह प्रतीकात्मक है। यह नोटबंदी के खिलाफ एक मत है। लोगों ने मतों के जरिए नाराजगी जाहिर की है।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को तमलुक लोकसभा सीट और मोंटेश्वर विधानसभा सीट भारी मतों के अंतर से जीत ली और कूचबिहार लोकसभा सीट पर एक बड़ी बढ़त बना ली है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की, क्योंकि लोगों ने जनहित में काम करने वालों को वोट दिया है।

दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर ममता ने कहा, "यह आम लोगों की बड़ी जीत है। परिणाम के लिए मैं उनको बधाई देती हूं।" मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं चाहती हूं कि सभी राजनीतिक पार्टियां 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के खिलाफ विरोध की एक लहर पैदा करें।"

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement