Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल गांधी की कार पर हमले के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 05, 2017 18:02 IST
Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi

अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा शाखा के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल की कार पर शुक्रवार को उस समय हमला किया गया, जब वह गुजरात के बाढ़ प्रभावित बनासकांठा जिले के दौरे पर थे।

भाजपा की युवा शाखा की पालनपुर इकाई के महासचिव जयेश दर्जी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें तीन अन्य लोगों के भी नाम हैं। इनमें से एक धनेरा एग्रीकल्चर प्रोडक्ट मार्केट कमेटी (एपीएमसी) के अध्यक्ष भगवानभाई पटेल हैं। धनेरा में एपीएमसी बाजार प्रांगण से ही राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लहर शुरू हुई थी।

पुलिस इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और अन्य की शिकायत दर्ज करने से रातभर इंकार करती रही। जिला पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement