Thursday, April 25, 2024
Advertisement

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 6 जगहों के नाम बदले, भारत ने दिया कड़ा जवाब

चीन द्वारा अरूणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए भारत ने आज कहा कि पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदल देने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: April 20, 2017 18:16 IST
arunachal- India TV Hindi
arunachal

नई दिल्ली: चीन द्वारा अरूणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए भारत ने आज कहा कि पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदल देने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस मुद्दे पर कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदलने से अवैध कब्जा वैध नहीं बन जाता है।

ये भी पढ़ें

चीन ने कल घोषणा की थी कि पूर्वोत्तर राज्य में छह स्थानों के उसने मानकीकृत आधिकारिक नाम रखे हैं और इस भड़काऊ कदम को वैध कार्रवाई बताया था। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता है जबकि भारत का कहना है कि विवादित क्षेत्र अक्सई चिन क्षेत्र है, जिसे चीन ने वर्ष 1962 के युद्ध में कब्जा लिया था।

दलाई लामा के अरूणाचल दौरे पर आपत्ति जताने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement