Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सितंबर 2019 से भारत को मिलने लगेंगे राफेल विमान

नई दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की सुपुर्दगी भारत को सितंबर 2019 से शुरू होगी और अप्रैल 2022 में पूरी हो जाएगी। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए

Bhasha Bhasha
Updated on: November 22, 2016 15:57 IST
rafale jet- India TV Hindi
rafale jet

नई दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की सुपुर्दगी भारत को सितंबर 2019 से शुरू होगी और अप्रैल 2022 में पूरी हो जाएगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमानों की जरूरत पूरी करने के लिए फ्रांस सरकार से 36 राफेल विमान खरीदने का निर्णय किया है। इस सिलसिले में 23 सितंबर 2016 को फ्रांस सरकार के साथ एक अंतर सरकारी करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

पर्रिकर ने बताया कि फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की सुपुर्दगी भारत को सितंबर 2019 से शुरू होगी और अप्रैल 2022 में पूरी हो जाएगी।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि राफेल विमान हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत एमईटीईओआर मिसाइलों, लघु और मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली एमआईसीए मिसाइलों और लक्ष्य निर्देशित हवा से सतह पर मार करने वाली एससीएएलजी मिसाइलों से सुसज्जित होगा। इससे वायु सेना की मारक क्षमता में वृद्धि होगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement